राजस्थान में भवन निर्माण क्षेत्र के लिए ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने हेतु नया कोड जल्द लागू होगा। व्यावसायिक भवनों के लिए 5 से 10 प्रतिशत अतिरिक्त बिल्ट एरिया रेशियो, सौर ऊर्जा प्रावधान, ई-वाहन चार्जिंग और सुझाव आमंत्रण जैसी प्रमुख बातें इसमें शामिल हैं।
प्रदेश में भवन निर्माण को ऊर्जा दक्ष और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए राजस्थान एनर्जी कंजर्वेशन एंड सस्टेनेबल बिल्डिंग कोड जल्द लागू होगा। ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने कोड तथा रूल्स-2026 के प्रारूप की समीक्षा कर अंतिम रूप देने के निर्देश दिए। 2,000 वर्ग मीटर, 100 किलोवाट या अधिक लोड वाले व्यावसायिक भवनों पर यह नियम लागू होंगे। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान