अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जयपुर में एस.एम.एस. स्टेडियम सहित प्रमुख स्थलों पर प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे। जिला कलक्टर संदेश नायक ने व्यापक सहभागिता और सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित किए जाने की जानकारी दी।
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जयपुर में भव्य सामूहिक योगाभ्यास कार्यक्रम होंगे। मुख्य आयोजन सवाई मानसिंह (एस.एम.एस.) स्टेडियम सहित अल्बर्ट हॉल, पत्रिका गेट, जलमहल और आमेर फोर्ट पर प्रातः 6 बजे से 8 बजे तक रहेगा। जिला कलक्टर संदेश नायक ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएँ पूरी होने की जानकारी दी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान