जयपुर में RE-NEET (UG) EXAM 2026 के लिए 103 परीक्षा केन्द्रों पर 37,108 अभ्यर्थियों की परीक्षा 21 जून को आयोजित होगी। जिला प्रशासन ने प्रवेश समय, सुरक्षा, नियंत्रण कक्ष और नोडल अधिकारियों की व्यवस्था पूरी कर ली है।
जयपुर जिला प्रशासन ने RE-NEET (UG) EXAM 2026 के लिए सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं। 21 जून को दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:15 बजे तक 103 परीक्षा केन्द्रों पर 37,108 अभ्यर्थी सम्मिलित होंगे। प्रवेश प्रातः 11:00 से 01:30 बजे तक रहेगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान