जोधपुर के डॉ. सम्पूर्णानन्द आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय समूह में 43.29 करोड़ रुपये के दंत महाविद्यालय भवन सहित कई नई चिकित्सा सुविधाओं का लोकार्पण हुआ। चिकित्सा मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह खीवसर ने आगामी विकास परियोजनाओं, अधोसंरचना सुदृढ़ीकरण और सेवाओं की गुणवत्ता सुधार के लिए बैठक लेकर समयबद्ध कार्य के निर्देश दिए।
जोधपुर में चिकित्सा अधोसंरचना को नई मजबूती मिली। डॉ. सम्पूर्णानन्द आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय समूह में 43.29 करोड़ रुपये के दंत महाविद्यालय भवन सहित स्पाइन इंजरी सेंटर, एमआरआई सेंटर, पीजी छात्रावास, ओपीडी भवन और खेल सुविधाओं का लोकार्पण कर उन्हें आमजन को समर्पित किया गया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान