जयपुर में राज्य सरकार की वार्षिक कार्य योजना 2025-26 के तहत एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार शिविर आयोजित हुआ। शिविर में 26 निजी संस्थानों ने साक्षात्कार लिए, 427 का प्राथमिक चयन और 76 अभ्यर्थियों का मौके पर अंतिम चयन हुआ।
राज्य सरकार की वार्षिक कार्य योजना वर्ष 2025-26 के तहत जयपुर में आयोजित एक दिवसीय कैरियर मार्गदर्शन एवं रोजगार शिविर में 26 निजी संस्थानों ने साक्षात्कार लिए। लगभग 876 अभ्यर्थियों की भागीदारी रही, 427 का प्राथमिक चयन हुआ और 76 अभ्यर्थियों का मौके पर ही अंतिम चयन कर रोजगार के अवसर प्रदान किए गए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #रोजगार