मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये की कमी को स्वागत योग्य बताया। उन्होंने कहा कि इससे देशवासियों को राहत मिलेगी और वैश्विक चुनौती के समय आर्थिक संबल प्राप्त होगा।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पेट्रोल-डीजल पर केन्द्रीय उत्पाद शुल्क में 10-10 रुपये की कमी को स्वागत योग्य बताया है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल पर ड्यूटी 13 रुपये से घटकर 3 रुपये और डीजल पर 10 रुपये से शून्य होने से लाखों परिवारों को आर्थिक संबल मिलेगा। मुख्यमंत्री ने 8 करोड़ प्रदेशवासियों की ओर से यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान