मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी परियोजना, पचपदरा (बालोतरा) की प्रगति समीक्षा कर पेट्रोल-डीजल उत्पादन इसी माह शुरू करने के निर्देश दिए। बैठक में परियोजना की वर्तमान स्थिति, आधारभूत सुविधाओं और विभागीय समन्वय की समीक्षा की गई।
एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी, पचपदरा (बालोतरा) में पेट्रोल-डीजल उत्पादन इसी माह शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने शासन सचिवालय में प्रगति समीक्षा कर शेष कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण करने और सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ आवश्यक व्यवस्थाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान