ब्यावर जिले की ग्राम पंचायत बांझाकुड़ी एवं बलुन्दा में ग्रामीण सेवा शिविर-2026 का निरीक्षण करते हुए मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने सेवाओं, प्रगति और लाभार्थी हितों की समीक्षा की। उन्होंने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा संतोष देवी को विधवा पेंशन योजना का स्वीकृति प्रमाण-पत्र प्रदान किया।
ग्रामीण सेवा शिविर-2026 के तहत कैबिनेट मंत्री श्री अविनाश गहलोत ने ब्यावर जिले की बांझाकुड़ी और बलुन्दा ग्राम पंचायतों में शिविरों का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉलों का अवलोकन कर पारदर्शिता, संवेदनशीलता और समयबद्धता के साथ पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ देने के निर्देश दिए, पौधारोपण किया और संतोष देवी को विधवा पेंशन का प्रमाण-पत्र सौंपा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #ग्रामीणसेवाशिविर2026