जयपुर शहर में घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, कालाबाजारी और अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध चार सतर्कता दलों ने संयुक्त कार्रवाई की। कुल 78 गैस सिलेंडर, 7 मोटर, 4 कांटे, 2 रेगुलेटर सहित पाइप और 2 अवैध रिफिलिंग उपकरण जब्त किए गए तथा 5 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है।
जयपुर शहर में अवैध गैस भंडारण, कालाबाजारी और रिफिलिंग के विरुद्ध जिला प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। जिला रसद अधिकारी प्रथम प्रियव्रत सिंह चारण के नेतृत्व में चार सतर्कता दलों ने संयुक्त अभियान में 78 गैस सिलेंडर, 7 मोटर, 4 कांटे और 2 अवैध रिफिलिंग उपकरण जब्त किए। 5 व्यक्तियों पर एफआईआर की कार्रवाई की जा रही है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #ऑपरेशन_प्रवर्तन