कृषक उपहार योजना के अंतर्गत राज्य स्तरीय लॉटरी विजेताओं के नाम घोषित किए गए। ई-नाम प्लेटफॉर्म पर वर्ष 2025 में विक्रय के आधार पर प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार की घोषणा की गई, तथा समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
कृषक उपहार योजना के राज्य स्तरीय लॉटरी विजेताओं के नाम घोषित किए गए। कृषि विभाग की प्रमुख शासन सचिव श्रीमती मंजू राजपाल ने विजेता किसानों को बधाई देते हुए ई-नाम के माध्यम से डिजिटल, पारदर्शी विपणन को बढ़ावा देने पर जोर दिया। प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार की राशि क्रमशः ₹2.50 लाख, ₹1.50 लाख और ₹1 लाख तय की गई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #कृषकउपहारयोजना