पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कोटड़ा में सेई बांध टनल विस्तार कार्य का निरीक्षण किया। ₹100 करोड़ की परियोजना में 95% काम पूरा हो चुका है, शेष 90 मीटर कार्य 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
सेई बांध टनल विस्तार से पश्चिमी राजस्थान को बड़ा जल लाभ मिलेगा। पशुपालन मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने कोटड़ा में निरीक्षण कर बताया कि ₹100 करोड़ की परियोजना में 95% काम पूरा हो चुका है। 6.7 किलोमीटर सुरंग की क्षमता 4 गुना बढ़ेगी, और शेष 90 मीटर कार्य 15 जुलाई तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान