मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया, 17 जून) पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने महाराणा प्रताप को महान योद्धा, स्वाभिमान और स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में स्मरण करते हुए उनके आदर्शों को आत्मसात कर देश सेवा का संकल्प लेने का आह्वान किया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान