विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महाराणा प्रताप जयंती पर उनके जीवन, आदर्शों और राष्ट्रनिष्ठा को प्रेरणास्रोत बताया। उन्होंने विद्यालयी पाठ्यक्रम में किए गए परिवर्तन का उल्लेख करते हुए विद्यार्थियों में देशभक्ति और राष्ट्रीयता की भावना विकसित करने पर जोर दिया।
विधान सभा अध्यक्ष श्री वासुदेव देवनानी ने महाराणा प्रताप जयंती पर कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति, आत्मसम्मान और परिश्रम का मार्ग दिखाता रहेगा। उन्होंने बताया कि विद्यालयी पाठ्यक्रम में परिवर्तन कर अकबर को 'महान' के रूप में प्रस्तुत करने के बजाय महाराणा प्रताप को 'महान' के रूप में शामिल किया गया, ताकि विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना विकसित हो। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान