जयपुर के कांवटिया सर्किल पर सड़क सुरक्षा एवं परिवहन विभाग के सहयोग से रस रंग मंच संस्था ने लघु नाटक ‘फर्क तो पड़ता है भई’ की 98वीं प्रस्तुति दी। विक्रम-वेताल की कथा के माध्यम से सीट बेल्ट, हेलमेट, गति सीमा और यातायात संकेतों की पालना का संदेश दिया गया।
सड़क सुरक्षा जागरूकता के तहत रस रंग मंच संस्था ने कांवटिया सर्किल, शास्त्री नगर में लघु नाटक ‘फर्क तो पड़ता है भई’ की 98वीं प्रस्तुति दी। विक्रम-वेताल की कथा के माध्यम से सीट बेल्ट, हेलमेट, गति सीमा और यातायात संकेतों की पालना का संदेश दिया गया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान