डॉ. रश्मि शर्मा ने राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 हेल्पलाइन अनुभाग का निरीक्षण कर शिक्षा विभाग की शिकायतों के त्वरित निस्तारण की समीक्षा की। कुल 3,563 शिकायतों में से 3,327 का निस्तारण हो चुका है, तथा गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान पर जोर दिया गया।
राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 हेल्पलाइन का निरीक्षण करते हुए राज्य परियोजना निदेशक एवं स्कूल शिक्षा आयुक्त डॉ. रश्मि शर्मा ने शिक्षा विभाग की 3,563 शिकायतों में से 3,327 के निस्तारण की समीक्षा की। उन्होंने विद्यालय व्यवस्थाओं, टीसी, अंकतालिका, समयबद्ध दस्तावेजीकरण और जनसंतुष्टि को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान