दौसा प्रभारी सचिव पीसी किशन ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा की और प्रभावी संचालन, पूर्व तैयारियों, प्री-कैंप गतिविधियों तथा वंचित वर्गों तक लाभ पहुंचाने पर जोर दिया। जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने प्री-कैंप और फॉलो-अप शिविरों की जानकारी दी।
दौसा में प्रभारी सचिव पीसी किशन ने ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने प्रभावी संचालन, नियमित विभागीय कार्यों में बाधा न आने, कम से कम 10 दिन पूर्व प्री-कैंप गतिविधियाँ और घुमंतू, वंचित तथा जरूरतमंद वर्गों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान