जैसलमेर जिला प्रभारी सचिव महावीर प्रसाद मीणा ने सेवा शिविरों, पेयजल व्यवस्था, मानसून पूर्व तैयारियों, योग दिवस और नीट (यूजी) रिएक्जाम की तैयारियों की समीक्षा की। 21 जून को जिला, ब्लॉक, ग्राम स्तर और पर्यटन स्थलों पर योग कार्यक्रम होंगे, जबकि परीक्षा के लिए दो केंद्र तय हैं।
जैसलमेर जिला प्रभारी सचिव श्री महावीर प्रसाद मीणा ने विभागीय योजनाओं, सेवा शिविरों, पेयजल व्यवस्था, मानसून पूर्व तैयारियों, योग दिवस आयोजन और नीट (यूजी) रिएक्जाम की तैयारियों की समीक्षा की। 12 जून से चल रहे शिविरों के प्रकरणों का समयबद्ध निस्तारण, 21 जून को जिला स्तरीय योग कार्यक्रम और दो परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के निर्देश दिए गए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान