मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खनन, न्यायिक व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा से जुड़े तीन महत्वपूर्ण निर्णयों को स्वीकृति दी। इनमें 207.63 वर्ग किमी में रेयर अर्थ एलिमेंट्स के एक्सप्लोरेशन, राज्य में विशेष एनआईए न्यायालय की स्थापना और 8 नवीन जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर का गठन शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्य के विकास, न्यायिक व्यवस्था और नागरिक सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं। बालोतरा के पचपदरा व शेरगढ़ के नवातला एवं देवीगढ़ में 207.63 वर्ग किमी में रेयर अर्थ एलिमेंट्स एक्सप्लोरेशन, राज्य में विशेष एनआईए न्यायालय की स्थापना और 8 नवीन जिलों में नागरिक सुरक्षा कोर गठन को स्वीकृति दी गई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
