मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री निवास पर उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने महाराणा प्रताप के आदर्शों को जीवन में अपनाने और विकास में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने महाराणा प्रताप जयंती (ज्येष्ठ शुक्ल तृतीया) पर मुख्यमंत्री निवास में वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। उन्होंने महाराणा प्रताप को स्वाभिमान, समर्पण और राष्ट्र चेतना का शाश्वत प्रतीक बताया तथा प्रदेशवासियों से उनके आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान
