उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल की 22वीं बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी, घायलों को त्वरित सहायता, गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन राशि बढ़ाने तथा 10 वर्षीय सड़क सुरक्षा कार्ययोजना के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। बैठक में आईटीएमएस, बीएलएस प्रशिक्षण और यातायात नियमों के सख्त पालन पर भी समीक्षा हुई।
उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने सड़क दुर्घटनाओं में कमी और मानव जीवन की सुरक्षा को सर्वोपरि बताते हुए स्टेट रोड सेफ्टी काउंसिल की 22वीं बैठक में प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। गुड सेमेरिटन प्रोत्साहन राशि 5 हजार से बढ़ाकर 10 हजार रुपये की गई है, और अब तक 340 गुड सेमेरिटन सम्मानित किए जा चुके हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान