श्रीमती नम्रता वृष्णि ने राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 का निरीक्षण कर 15 हजार से अधिक परिवादों की लाइव समीक्षा की। उन्होंने 90.89 प्रतिशत निस्तारण, अवैध खनन-परिवहन शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई और डैशबोर्ड, श्रेणीकरण व रिपोर्टिंग सिस्टम सुधार के निर्देश दिए।
खान एवं पेट्रोलियम विभाग की विशिष्ट शासन सचिव श्रीमती नम्रता वृष्णि ने राजस्थान संपर्क पोर्टल 181 का निरीक्षण कर 15,000 से अधिक परिवादों की लाइव समीक्षा की। उन्होंने 90.89 प्रतिशत निस्तारण पर संतोष जताते हुए अवैध खनन, परिवहन, श्रेणीकरण और रिपोर्टिंग सिस्टम को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान