वन राज्य मंत्री श्री संजय शर्मा ने अलवर जिले में नटनी का बारां से जयसमंद बांध फीडर चैनल के प्रगतिरत उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया और गुणवत्ता, मापदण्ड एवं समय-सीमा का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने जलकुम्भी हटाने, साफ-सफाई, डिसिल्टिंग और पिचिंग कार्यों पर भी जोर दिया।
वन एवं पर्यावरण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने अलवर जिले में नटनी का बारां से जयसमंद बांध फीडर चैनल के उन्नयन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने डिसिल्टिंग, साफ-सफाई, लेवलिंग, पिचिंग और जलकुम्भी हटाने के कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान