वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने अलवर में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति की समीक्षा बैठक लेकर निर्बाध आपूर्ति, त्वरित शिकायत निस्तारण और गुणवत्तापूर्ण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। पटरी पार क्षेत्र में दो 33 केवी सब स्टेशन और नए बोरिंग कार्यों पर भी समीक्षा की गई।
वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री संजय शर्मा ने अलवर में विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्बाध आपूर्ति, कंट्रोल रूम शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण, फील्ड मॉनिटरिंग और गुणवत्तापूर्ण कार्य समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। दो 33 केवी सब स्टेशन और नए बोरिंग पर भी जोर दिया गया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान