बाल अधिकारिता विभाग के आयुक्त श्री निकया गोहाएन ने राजस्थान संपर्क (181) हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण कर 1098 और 181 हेल्पलाइन के इंटीग्रेशन के निर्देश दिए। उन्होंने फलोदी से जुड़ी जन-शिकायतों की लाइव मॉनिटरिंग करते हुए त्वरित निस्तारण और तकनीकी सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया।
बाल अधिकारिता विभाग के आयुक्त श्री निकया गोहाएन ने राजस्थान संपर्क (181) हेल्पलाइन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने बाल अधिकारों से जुड़े प्रकरणों की त्वरित मॉनिटरिंग, गुणवत्तापूर्ण निस्तारण और चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 व मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 181 के इंटीग्रेशन के निर्देश दिए। फलोदी से संबंधित जन-शिकायतों की भी समीक्षा की गई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान