राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के शारीरिक शिक्षा विषय के दोनों पेपर जयपुर जिले में शांतिपूर्ण रूप से संपन्न हुए। प्रथम पारी में 59.40 प्रतिशत और द्वितीय पारी में 58.85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित प्राध्यापक, प्राध्यापक (कृषि) एवं कोच प्रतियोगी परीक्षा-2025 के शारीरिक शिक्षा विषय के पेपर जयपुर जिले में शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित रहे। प्रथम पारी में 3,261 में से 1,937 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि द्वितीय पारी में 1,919 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। क्रमशः 59.40 प्रतिशत और 58.85 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान