राजस्थान पुलिस के विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान के दसवें दिन प्रदेशभर में 9,703 वाहनों पर चालान, जब्ती और अन्य विधिक कार्रवाई की गई। काली फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट, अवैध हूटर-बत्ती, प्रेशर हॉर्न और वाहन संरचना में अवैध बदलाव पर सख्त कार्रवाई की गई, और अभियान आगे भी जारी रहेगा।
राजस्थान पुलिस के विशेष यातायात प्रवर्तन अभियान में सख्ती और बढ़ी है। पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कुमार शर्मा के निर्देशानुसार, अभियान के दसवें दिन प्रदेशभर में 9,703 वाहनों पर चालान, जब्ती एवं अन्य विधिक कार्रवाई की गई। काली फिल्म, फर्जी नंबर प्लेट, अवैध हूटर-बत्ती और प्रेशर हॉर्न पर लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान