मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की और प्रदेश के विकास, साथ ही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह से शिष्टाचार भेंट की। प्रदेश के विकास को लेकर चर्चा हुई, साथ ही विभिन्न परियोजनाओं की प्रगति पर भी मंथन किया गया। यह संवाद समन्वित विकास और गति को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण रहा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान