मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग प्रवास के दौरान गिरिराज धरण की लगभग 21 किलोमीटर लंबी सप्तकोसीय परिक्रमा संपन्न की, श्रीनाथ जी और मुकुट मुखारविंद मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की। उन्होंने भरतपुर और डीग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर विकास कार्यों पर चर्चा भी की।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग प्रवास के दौरान गिरिराज धरण की लगभग 21 किलोमीटर की सप्तकोसीय परिक्रमा भक्तिभाव से संपन्न की। उन्होंने पूंछरी का लौठा स्थित श्रीनाथ जी व मुकुट मुखारविंद मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। बाद में श्रद्धालुओं को प्रसादी वितरित की और विकास कार्यों पर चर्चा की। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान