मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग स्थित श्रीनाथजी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की और गिरिराज जी महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा प्रारंभ की। परिक्रमा मार्ग में स्थानीय नागरिकों, साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने उनका स्वागत किया।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने डीग स्थित श्रीनाथजी मंदिर में सपत्नीक पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इसके बाद उन्होंने सामान्य श्रद्धालु की तरह सात दंडवती लगाकर गोवर्धन गिरिराज जी महाराज की सप्तकोसीय परिक्रमा प्रारंभ की। परिक्रमा मार्ग में नागरिकों और संतों ने भव्य स्वागत किया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान