चूरू के राजकीय लोहिया महाविद्यालय में राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रो. केसी सोनी ने म्यूज़िक सिस्टम स्पीकर भेंट करने की घोषणा की, जबकि प्राचार्य सहित संकाय सदस्यों ने राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व को रेखांकित किया।
राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर चूरू के राजकीय लोहिया महाविद्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में हुए आयोजन में स्वतंत्रता आंदोलन में इसके महत्व पर विचार साझा किए गए। प्रो. केसी सोनी ने उच्च स्तरीय म्यूज़िक सिस्टम स्पीकर भेंट करने की घोषणा की। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान