गृह विभाग में नेटग्रिड के साथ विभागीय डाटाबेस एकीकरण को गति देने के लिए कार्यशाला आयोजित हुई। प्रथम चरण में उद्योग, खान, स्वायत्त शासन एवं ऊर्जा विभागों के एकीकरण पर चर्चा की गई।
गृह विभाग ने राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सूचना साझाकरण तंत्र को सुदृढ़ करने के लिए नेटग्रिड एकीकरण पर कार्यशाला आयोजित की। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री भास्कर ए. सावंत ने तकनीकी एवं प्रशासनिक कार्य प्राथमिकता से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। प्रथम चरण में उद्योग, खान, स्वायत्त शासन एवं ऊर्जा विभाग शामिल हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #NATGRID