अपर हाई लेवल कैनाल परियोजना को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। यह परियोजना बांसवाड़ा, बागीदौरा और कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्रों सहित 338 गांवों की लगभग 42 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि को लाभान्वित करेगी।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में अपर हाई लेवल कैनाल परियोजना वागड़ अंचल के लिए मील का पत्थर बन रही है। लगभग ₹2,500 करोड़ की यह परियोजना बांसवाड़ा जिले की 3 विधानसभा क्षेत्रों, 6 तहसीलों, 338 गांवों और 42 हजार हेक्टेयर भूमि को लिफ्ट सिंचाई से जल देगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान