डीजीपी श्री राजीव कुमार शर्मा ने जोधपुर रेंज कार्यालय में अपराध समीक्षा बैठक लेकर संगठित अपराध, मादक पदार्थ तस्करी, महिला-बालक सुरक्षा और सीमावर्ती क्षेत्रों में सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया।
महानिदेशक पुलिस श्री राजीव कुमार शर्मा ने जोधपुर रेंज कार्यालय में रेंज स्तरीय अपराध समीक्षा बैठक लेकर संगठित अपराध, ड्रग माफिया और मादक तस्करी पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। सीमावर्ती जिलों में विशेष सतर्कता, अवैध गतिविधियों पर रोक और नवीन आपराधिक कानूनों के प्रभावी उपयोग पर भी जोर दिया गया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान