जयपुर में जनगणना 2027 के प्रथम चरण की हाउस लिस्टिंग प्रगति और आंकड़ों की गुणवत्ता की समीक्षा की गई। जिले में 5,306 में से 2,969 ब्लॉक पूर्ण होने तथा 14 जून से पूर्व कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण में जयपुर जिले की हाउस लिस्टिंग प्रगति और आंकड़ों की गुणवत्ता की समीक्षा हुई। 5,306 निर्धारित ब्लॉकों में से 2,969 पूर्ण हो चुके हैं, जो 55.95 प्रतिशत है। जिला कलक्टर संदेश नायक ने 14 जून से पूर्व कार्य पूर्ण करने और सतत् मॉनिटरिंग के निर्देश दिए। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान