राज्य में विधानसभा चुनाव-2023 का कार्यक्रम घोषित हुआ। 23 नवंबर को मतदान, 3 दिसंबर को मतगणना होगी; साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई, 5 करोड़ 27 लाख से अधिक मतदाता, होम वोटिंग, लाइव वेबकास्टिंग और अन्य निर्वाचन प्रावधानों की जानकारी दी गई।
राज्य में विधानसभा चुनाव-2023 का कार्यक्रम घोषित हो गया है। सभी 200 सीटों पर 23 नवंबर को मतदान और 3 दिसंबर को मतगणना होगी। 5 करोड़ 27 लाख से अधिक मतदाता, 18 से 19 वर्ष आयु के लगभग 22 लाख युवा, होम वोटिंग सुविधा और 26,000 से अधिक मतदान केंद्रों पर लाइव वेबकास्टिंग की व्यवस्था रहेगी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान