विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय/ऑपरेटर-तृतीय/प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय भर्ती के ग्रुप- IV (वेल्डर/फीटर ट्रेड) के 30 पदों का अंतिम परिणाम जारी किया गया। अन्य तीन ग्रुपों के परिणाम जून माह में जारी किए जाएंगे; प्रारम्भिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
राजस्थान के विद्युत निगमों में तकनीशियन-तृतीय/ऑपरेटर-तृतीय/प्लांट अटेंडेन्ट-तृतीय भर्ती के ग्रुप- IV वेल्डर/फीटर ट्रेड के 30 पदों का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। चयनित अभ्यर्थियों की सूची वेबसाइट पर अपलोड कर दी गई है। अन्य तीनों ग्रुपों के परिणाम भी जून माह में जारी होंगे। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान