राज्य सरकार ने उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए गैस एजेंसियों और पेट्रोल पम्पों के औचक निरीक्षण अभियान को सख्ती से आगे बढ़ाया है। हनुमानगढ़ जिले में 8 गैस एजेंसियों की जांच में सिलेंडरों में गैस की मात्रा नियमानुसार सही पाई गई।
उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने गैस एजेंसियों और पेट्रोल पम्पों के औचक निरीक्षण अभियान को सख्त किया है। उपभोक्ता मामले विभाग के मंत्री श्री सुमित गोदारा के निर्देश पर हनुमानगढ़ जिले के टाऊन, जंक्शन, मुंडा और रावतसर में 8 गैस एजेंसियों की जांच की गई। सिलेंडर्स में गैस की मात्रा नियमानुसार सही पाई गई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान