बीकानेर हाउस प्रबंधन सोसायटी की 11वीं साधारण सभा में बीकानेर हाउस को कला, संस्कृति और साहित्यिक गतिविधियों के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में 'फिल्म फ्राइडे' और 'बीकानेर हाउस साहित्य महोत्सव' जैसे नए कार्यक्रमों को मंजूरी दी गई।
नई दिल्ली स्थित बीकानेर हाउस में बीएचएमएस की 11वीं साधारण सभा में कला, संस्कृति और साहित्य को नई दिशा देने के निर्णय लिए गए। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में हुई बैठक में ‘फिल्म फ्राइडे’ और ‘बीकानेर हाउस साहित्य महोत्सव’ सहित नई सांस्कृतिक पहलों को मंजूरी मिली। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान