विश्व पर्यावरण दिवस पर जेडीए मुख्यालय और सेंट्रल पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन सहित वरिष्ठ अधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया, जबकि उद्यानिकी शाखा ने विशेष अभियान के तहत देशी प्रजातियों के पौधे लगाए और गैप फिलिंग की।
विश्व पर्यावरण दिवस पर जेडीए ने हरित भविष्य का संकल्प लिया। जेडीए आयुक्त श्री सिद्धार्थ महाजन ने मुख्यालय परिसर में पौधरोपण किया, जबकि उद्यानिकी शाखा ने सेंट्रल पार्क में 6 से 8 फीट ऊँचाई के शहतूत सहित देशी प्रजातियों का विशेष अभियान चलाया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान