विश्व पर्यावरण दिवस पर बीकानेर हाउस परिसर में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास और आवासीय आयुक्त श्री नवीन जैन ने पौधारोपण किया। ‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के शुभारंभ का स्वागत करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर बीकानेर हाउस परिसर में मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने पौधारोपण किया और ‘हरियालो राजस्थान’ तथा ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के शुभारंभ का स्वागत किया। आवासीय आयुक्त श्री नवीन जैन ने भी पौधा लगाया। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने राज्यभर में वर्षा ऋतु के दौरान पौधारोपण अभियान की शुरुआत जयपुर से की है। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #हरियालो_राजस्थान