विश्व पर्यावरण दिवस पर राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पर्यावरण संरक्षण, जल-संरक्षण और हरित विकास के लिए राज्य सरकार की पहलों की जानकारी दी। साथ ही अलवर एवं भिवाड़ी में अर्ली वार्निंग सिस्टम, 4 क्षेत्रीय कार्यालयों का शिलान्यास, 7 पौधशालाओं और 8 प्रे-बेस ऑग्मेंटेशन एनक्लोजर्स का लोकार्पण किया गया।
विश्व पर्यावरण दिवस राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थान को हरित, स्वच्छ और जल संपन्न बनाने का आह्वान किया। उन्होंने वंदे गंगा जल संरक्षण-जन अभियान, मिशन हरियालो राजस्थान, 10 करोड़ पौधों के लक्ष्य, अलवर-भिवाड़ी में अर्ली वार्निंग सिस्टम और आरएसपीसीबी के 4 क्षेत्रीय कार्यालयों सहित कई पर्यावरणीय पहलों की जानकारी दी। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान