निर्वाचन प्रबंधन में आईटी एप्लिकेशन की भूमिका और उपयोगिता पर जानकारी दी गई है। कोटा जिले में स्वीप कार्यक्रम के तहत 11 अक्टूबर को मतदाता जागरूकता और एप प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित होगा।
निर्वाचन प्रबंधन में आईटी एप्लिकेशन पारदर्शिता और सहभागिता को नई मजबूती दे रहे हैं। कोटा जिले में सी-विजिल, केवाईसी, वोटर हैल्पलाइन, सक्षम और सुविधा पोर्टल के उपयोग की जानकारी दी जा रही है। स्वीप के तहत 11 अक्टूबर को प्रातः 11 से 12 बजे तक कलेक्ट्रेट सभागार में प्रशिक्षण होगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #SVEEP