कांस्टेबल भर्ती-2025 के तहत मेडिकल बोर्ड के लिए 19 अभ्यर्थियों को 8 जून 2026 को स्वास्थ्य परीक्षण हेतु बुलाया गया है। इनमें कालीबाई बटालियन आरएसी, अलवर के 17 और पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर के 2 अभ्यर्थी शामिल हैं।
कांस्टेबल भर्ती-2025 में रिक्त पदों को भरने की दिशा में 19 अभ्यर्थियों को मेडिकल बोर्ड के लिए बुलाया गया है। चयन सूची की द्वितीय समीक्षा के बाद यह प्रक्रिया आगे बढ़ी है। अभ्यर्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण 8 जून 2026 को पांचवीं बटालियन आरएसी, जयपुर मुख्यालय में होगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान