राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों से शिकायत निस्तारण के लिए केवल कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल का उपयोग करने की अपील की है। पोर्टल पर ओटीआर आधारित और एप्लिकेशन नंबर आधारित शिकायत दर्ज करने, स्थिति देखने तथा आरटीआई, ईमेल और संवेदनशील सूचना से संबंधित प्रक्रिया स्पष्ट की गई है।
राजस्थान लोक सेवा आयोग ने अभ्यर्थियों के लिए केवल कैंडिडेट ग्रीवेंस पोर्टल का उपयोग अनिवार्य बताया है। आयोग के अनुसार ओटीआर आधारित और एप्लीकेशन नंबर आधारित विकल्प से शिकायत दर्ज कर त्वरित, पारदर्शी और श्रेणीवार निस्तारण संभव है। आरटीआई आवेदन इस पोर्टल पर स्वीकार नहीं होंगे। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान