ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने राजस्थान की बिजली उपलब्धता, लोड शैडिंग में कमी, बैटरी ऊर्जा भंडारण, थर्मल उत्पादन, दो ब्लॉक सप्लाई, शिकायत निवारण और ईवी चार्जिंग ढांचे पर विभागीय प्रगति साझा की। 6 हजार मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण, 60 ग्रिड सब स्टेशन और 805 ईवी चार्जिंग स्टेशन की योजना/प्रगति भी बताई गई।
ऊर्जा मंत्री श्री हीरालाल नागर ने बताया कि राजस्थान एनर्जी सरप्लस स्टेट बनने की ओर अग्रसर है। पिछले दो साल से लोड शैडिंग नहीं हुई, 17,353 मेगावाट की सर्वाधिक मांग बिना कटौती पूरी की गई और कुसुम-2.0 में 6 हजार मेगावाट बैटरी ऊर्जा भंडारण आवंटित होगा। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान