राइजिंग राजस्थान के तहत माइनिंग एवं पेट्रोलियम सेक्टर के निवेश प्रस्तावों की प्रगति समीक्षा में 33 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों पर कार्य प्रगति की जानकारी दी गई। अब तक 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है और 6,500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव लगभग पूर्णता की ओर हैं।
राइजिंग राजस्थान के तहत माइनिंग एवं पेट्रोलियम सेक्टर के निवेश प्रस्तावों पर कार्य प्रगति पर है। अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती अपर्णा अरोरा ने बताया कि 33 हजार करोड़ रुपये के प्रस्तावों में अब तक 15 हजार करोड़ रुपये का निवेश हो चुका है, जबकि 6,500 करोड़ रुपये के प्रस्ताव लगभग पूर्णता की ओर हैं। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान