प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास की अध्यक्षता में राज्य स्तरीय संचालन समिति की द्वितीय बैठक आयोजित हुई। बैठक में 8 शहरों में 1150 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, डिपो, चार्जिंग स्टेशन, पावर इन्फ्रास्ट्रक्चर और विभागीय समन्वय पर विस्तार से चर्चा की गई।
प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना की राज्य स्तरीय संचालन समिति की द्वितीय बैठक में 8 शहरों में 1150 इलेक्ट्रिक बसों के संचालन, डिपो अवसंरचना, चार्जिंग स्टेशन और ‘बिहाइंड द मीटर पावर इंफ्रास्ट्रक्चर’ के विकास की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव श्री वी. श्रीनिवास ने समयबद्ध क्रियान्वयन और विभागीय समन्वय पर जोर दिया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान #प्रधानमंत्रीईबससेवायोजना
