मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मुख्यमंत्री निवास पर संबल सखी एवं माय भारत वाॅलिंटियर्स से संवाद किया और विकसित राजस्थान के लिए युवा, महिला, किसान एवं गरीब को केंद्र में रखते हुए सरकार की योजनाओं, उपलब्धियों और लक्ष्यों को रेखांकित किया। उन्होंने जल, ऊर्जा, रोजगार, कृषि, दूध उत्पादन, नशामुक्ति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यों पर भी जानकारी दी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि विकसित राजस्थान का निर्माण युवा, महिला, किसान और गरीब की शक्ति से होगा। उन्होंने संबल सखी एवं माय भारत वाॅलिंटियर्स से संवाद में जल, ऊर्जा, रोजगार, कृषि, दूध उत्पादन, नशामुक्ति और वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान की प्रगति भी साझा की। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान