मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में नशे के नेटवर्क पर सख्त कार्रवाई, अवैध संपत्तियों की जब्ती-कुर्की-ध्वस्तीकरण, सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी, तथा अवैध वाहन मॉडिफिकेशन पर व्यापक प्रवर्तन अभियान के निर्देश दिए। बैठक में वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने गृह विभाग की उच्चस्तरीय बैठक में मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़े गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। ड्रग माफिया की अवैध संपत्तियों पर जब्ती, कुर्की और ध्वस्तीकरण, सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी, तथा अवैध वाहन मॉडिफिकेशन पर व्यापक प्रवर्तन अभियान चलाने को कहा गया। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान