डेयरी नेटवर्क को मजबूत करने, पारदर्शिता बढ़ाने और नई प्रोसेसिंग व कैटल फीड यूनिट्स के लोकार्पण की तैयारियों पर उच्च स्तरीय समीक्षा की गई। बैठक में ऑनलाइन आवंटन नीति, लंबित भुगतानों, बजट घोषणाओं और मुख्यमंत्री दुग्ध संबल योजना सहित पन्नाधाय बाल गोपाल योजना की प्रगति पर निर्देश दिए गए।
डेयरी नेटवर्क को सशक्त करने के लिए पशुपालन, गोपालन, डेयरी एवं देवस्थान विभाग के कैबिनेट मंत्री श्री जोराराम कुमावत ने उच्च स्तरीय बैठक ली। ऑनलाइन आवंटन नीति, नई बीएमसी व्यवस्था, 10 लाख लीटर क्षमता वाली जयपुर डेयरी यूनिट, 50 हजार लीटर राजसमंद प्लांट और लंबित भुगतानों पर विस्तृत समीक्षा की गई। #आपणो_अग्रणी_राजस्थान